Motorola प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एक बड़े कदम के साथ वापसी कर रहा है। कंपनी का नया फ्लैगशिप डिवाइस,Motorola Edge 60 Pro, 30 अप्रैल को एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट पर लॉन्च होने वाला है। इस Motorola Edge 60 pro स्मार्टफोन में 50MP डुअल कैमरा, 50x AI जूम, 1.5K क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले और 6000mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को नए स्तर पर ले जाएंगे। साथ ही, यह फोन IP68/IP69 रेटिंग और MIL-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है, जो इसे और भी मजबूत बनाता है। आइए, डिटेल में जानते हैं कि Motorola Edge 60 Pro क्यूँ है 2025 का सबसे अट्रैक्टिव स्मार्टफोन।
Motorola ने इस बार कैमरा पर खास फोकस किया है। Motorola Edge 60 Pro मे 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50x AI टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जो फोटोग्राफी को एक नए लेवल पर ले जाता है। मोटोरोला के मुताबिक, यह “सेगमेंट का पहला 50MP + 50MP + 50X AI कैमरा वाला स्मार्टफोन” है।
इसमें AI सीन ऑप्टिमाइजेशन, मोशन ट्रैकिंग और लो-लाइट फोटोग्राफी जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो कैजुअल यूजर्स से लेकर कंटेंट क्रिएटर्स तक के लिए परफेक्ट है। सेल्फी के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो क्लियर और डिटेल्ड शॉट्स देता है।
Motorola का दावा है कि एज 60 प्रो में “सेगमेंट का सबसे पर्सनलाइज्ड AI” दिया गया है। यह motoAI यूजर की आदतों को सीखता है और ऑटोमैटिकली बैटरी ऑप्टिमाइजेशन, ऐप सुझाव और परफॉर्मेंस ट्यूनिंग करता है। कैमरा से लेकर डेली यूज तक, AI पूरे यूजर एक्सपीरियंस को स्मार्ट बनाता है।
Motrola Edge 60 Pro का 6.7-इंच का 1.5K क्वाड-कर्व्ड OLED डिस्प्ले इसका सबसे बड़ा हाइलाइट है। मोटोरोला इसे “वर्ल्ड का सबसे इमर्सिव 1.5K ट्रू कलर क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले” बता रहा है। यह डिस्प्ले FHD+ से ज्यादा रेजोल्यूशन और पैंटोन-वैलिडेटेड कलर एक्यूरेसी के साथ आता है, जो गेमिंग, स्ट्रीमिंग और फोटो एडिटिंग के लिए परफेक्ट है।
Motrola ने इस फोन को बेहद मजबूत बनाया है। इसमें MIL-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन दिया गया है, जो इसे शॉक, वाइब्रेशन, ह्यूमिडिटी और एक्सट्रीम टेम्प्रेचर में भी टिकाऊ बनाता है। साथ ही, IP68/IP69 रेटिंग इसे डस्टप्रूफ और वाटरप्रूफ बनाती है, यानी आप बारिश या गिरने की टेंशन के बिना इसे यूज कर सकते हैं।
आजकल के यूजर्स को लंबी बैटरी लाइफ चाहिए, और Motorola ने इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी है। चाहे आप गेमिंग करें, वीडियो स्ट्रीम करें या ऑफिस का काम, यह बैटरी पूरे दिन चलेगी। साथ ही, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट (संभवतः 68W टर्बोपावर) के साथ कुछ ही मिनटों में घंटों का बैकअप मिल जाएगा।
हालांकि Motorola ने अभी तक प्रोसेसर का ऑफिशियल डिटेल नहीं दिया है, लेकिन मार्केट सूत्रों के मुताबिक इसमें स्नैपड्रैगन 7 जन 3 या 8 जन 2 चिपसेट हो सकता है, जो 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Android 14 पर आधारित MyUX इंटरफेस दिया गया है, जो क्लीन और ब्लोटवेयर-फ्री है। इसमें मोशन जेस्चर्स, मोटो डिस्प्ले और एडवांस्ड AI फीचर्स शामिल हैं।
Motrola Edge 60 Pro की बैटरी को DXOMARK गोल्ड अवार्ड मिला है, जो दुनिया की बेस्ट बैटरी परफॉर्मेंस वाले फोन्स में से एक है। यह बैटरी लाइफ, चार्जिंग स्पीड और पावर एफिशिएंसी में टॉप पर है।
इस फोन को लक्ज़री पर्पल और टेक्स्चर्ड ब्लू कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया जाएगा। मैट फिनिश बैक पैनल फिंगरप्रिंट्स से बचाता है, जबकि स्लिम कर्व्ड डिजाइन इसे कम्फर्टेबल पकड़ देता है
ऑफिशियल कीमत 30 अप्रैल को पता चलेगी, लेकिन एक्सपेक्टेशन है कि यह ₹30,000 से ₹35,000 के बीच किमत हो सकता है। यह फ्लिपकार्ट और सेलेक्टेड रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा|
अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन चाहते हैं जो बेहतरीन कैमरा, इमर्सिव डिस्प्ले, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और लंबी बैटरी लाइफ दे, तो Motrola Edge 60 Pro 2025 का बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
✔ 50MP + 50MP + 50X AI कैमरा – फोटोग्राफी का बेस्ट एक्सपीरियंस
✔ 1.5K क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले – दमदार विजुअल्स
✔ 6000mAh बैटरी + DXOMARK गोल्ड – बिना चार्जिंग टेंशन
✔ MIL-810H + IP68/IP69 – मजबूत और ड्यूरेबल
✔ AI-पावर्ड स्मार्ट फीचर्स – यूजर फ्रेंडली
Post Comment